मनोज अग्रवाल बाबा भी पूरे फार्म में, लोकप्रिय हुये
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में व्हाईट हाउस के कोषाध्यक्ष उम्मीदवार मनोज अग्रवाल बाबा भी अब पूरे फार्म में है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मतदाताओं पर अपनी सादगी, व्यवहार व योग्यता से अमिट छाप छोड़ी है। सहज उपलब्ध आम व्यापारी मनोज अग्रवाल बाबा व्यापारियों के बीच बाबा के नाम से बेहद लोकप्रिय है और सबके सुख दुख में खड़े रहना और सबके काम आना उनकी विशेषता है। यहीं वजह है कि बाबा अपने कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में चेंबर सदस्यों में लोकप्रिय है और सभी उनको पसंद भी कह रहे है। बाबा ने अब सोशल मीडिया, फेसबुक और व्हाटसएप पर भी अपने समर्थकों व मित्रों से प्रचार अभियान में जान डाल दी है।