प्रवीण अग्रवाल ने व्हाईट हाउस के दिग्गजों की नींद उड़ा दी

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में व्हाईट हाउस छोड़कर आम और छोटे बड़े व्यापारी की आवाज बने अध्यक्ष पद के स्वतंत्र प्रत्याशी डा. प्रवीण अग्रवाल ने अपनी मेहनत, प्रचार और व्यवहार से व्हाईट हाउस जैसे दिग्गज हाउस के कर्ताधर्ताओं की नींद उड़ा दी हैं। डा. प्रवीण अग्रवाल को जिस तरह से चेंबर के सदस्यों व मतदाताओं ने हाथों हाथ लिया है, वह वास्तव में हैरान करने वाला हैं। 
डा. प्रवीण अग्रवाल एक आम व्यापारी है और वह व्हाईट हाउस जैसे अमीर व्यापारियों के हाउस से सिद्धांतों की लड़ाई लड़ रहे हैं। विशेष बात यह है कि डा. प्रवीण अग्रवाल ने स्वतंत्र प्रत्याशी होकर बिना किसी हाउस का सहारा लिये अपनी बढ़त बनाई है। उनके लिये व्हाईट और क्रियेटिव हाउस के मतदाता अपने हाउस की सीमाएं तोड़कर उनके साथ है और खुलेआम उनके पक्ष में अपील भी कर रहे हैं। डा. प्रवीण अग्रवाल का प्रचार अभियान भी अनूठा है वह महंगी पार्टियां, शराब, दारू, मुर्गा से दूर होकर आम सामान्य व्यापारी की तरह सड़कों पर निकलते है, तो व्यापारियों का हुजूम उनके साथ उमड़ पड़ता है।
डा. प्रवीण अग्रवाल जीते तो इतिहास बनेगा
मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र प्रत्याशी डा. प्रवीण अग्रवाल जीते तो वह महंगे चुनावी खर्चें व पार्टियों से जीतने वाले प्रत्याशी नहीं होंगे, वह आम व्यापारी के प्रतिनिधि होंगे और यह बता देंगे कि अब गरीब व आम व्यापारी भी चेंबर जैसी महत्वपूर्ण संस्था में जीत सकता हैं। उनको कई व्यापारी अपना रोल माडल भी मानते है। 

posted by Admin
98

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->