चेंबर का नारायण बन सकता है क्रियेटिव का यह प्रत्याशी

ग्वालियर। आपको 2008 का मप्र विधानसभा चुनावों में पश्चिम दक्षिण का वह चुनावी समर ध्यान होगा, जब एक आम व्यवसायी व भाजपा नेता नारायण ने मप्र के दिग्गज कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव को चुनाव में पटकनी दी थी। अब उसी का किस्सा चेंबर चुनावों में दोहराया जा सकता है, जब पहली बार चेंबर की राजनीति में उतरा एक आम रेडीमेड कपड़ों का व्यापारी एक दिग्गज व्यापारी नेता व व्हाईट हाउस के प्रत्याशी को पटकनी दे सकता है। 
शुरू में एक सामान्य प्रत्याशी के रूप में देखे जा रहे इस प्रत्याशी ने व्हाईट और कैट से जुड़े एक प्रत्याशी की नींद उड़ा रखी हैं। धीरे धीरे प्रचार से यह सहज और मिलनसार प्रत्याशी की चर्चा अब हर चेंबर का वोटर करने लगा है और उसे पूरा समर्थन का विश्वास भी दे रहा हैं। इस प्रत्याशी के बारे में यह क्लू दे दें कि यह प्रत्याशी संयुक्त अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश बंसल का पूरी तरह दत्तक बनकर उनका पल्लू थामकर आगे बढ़ा है। 

posted by Admin
73

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->