कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज को नमन किया
ग्वालियर। अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सैनानी तमिलनाडू के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की 123वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन के नीचे स्थापित के. कामराज की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नमन किया।
कांग्रेसजनों ने अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के. कामराज की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि कै. कामराज जी का जन्म 15 जुलाई 1903 को तमिलनाडु के विरूधुनगर में हुआ, स्व. कामराज जी का देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, 1920 में जब वे 18 वर्ष के थे, तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गए और एक पूर्णकालिक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूरन सिंह कुशवाह, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, राकेश बाथम, संजीव दीक्षित, पन्नालाल, लक्ष्मण सिंह पाल आदि उपस्थित थे।