चेंबर चुनावः व्हाइट हाउस ने परिचर्चा के माध्यम से व्यापारियों को साधने का किया प्रयास
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव प्रचार में केवल पांच दिन शेष हैं। सभी प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी तारतम्य में व्हाइट हाउस के सभी प्रत्याशियों द्वारा रंग महल गार्डन में रविवार को एक व्यापारिक परिचय का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैंकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर व्हाइट हाउस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वरिष्ठ समाजसेवी पारस जैन ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है चेंबर ऑफ कॉमर्स के नए भवन का निर्माण करना एवं व्यापारियों के हित में कार्य करना, जहां व्यापारियों को समस्या आएगी उनके साथ पारस जैन हमेशा आगे खड़ा रहेगा। वहीं संयुक्त अध्यक्ष पद के दावेदार डॉ विनोद जैन मार्बल वालों ने कहा कि मैं चुनाव जीतने के बाद सर्वप्रथम ग्वालियर महानगर में चेंबर के सदस्यों के परिवार में हो रही आगजनी की घटना को देखते हुए एक फंड बनाया जाएगा उस फंड से पीड़ित परिवार को 30 मिनट के अंदर सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिसके लिए मैं जैन मार्बल हाउस 21 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं। वही मानसेवी सचिव पद के प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने कहा इस बार चुनाव जीतने के बाद में पिछले से ज्यादा और अधिक समय दूंगा और चैंबर को दुनिया के पटल पर लाने के लिए प्रयास करूंगा मैंने जो कार्य किए हैं वह सारे व्यापारियों के सामने हैं।
इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बाबा ने कहा कि मुझे केवल एक बार मौका दीजिए। मैं हर व्यापारी के लिए 365 दिन 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। व्यापारियों की समस्या मेरी समस्या है मैं परिवारवाद का विरोध करता हूं एक और परिवारवाद है तो दूसरी तरफ सहज सरल प्रत्याशी है।