चेंबर में काम की दीवानगी: 40 में से 40 बैठकों में उपस्थित रहे संदीप नारायण
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में इस बार चेंबर के प्रति काम और उपस्थिति देखनी हो तो क्रियेटिव हाउस के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल को देखे। यह प्रत्याशी अपने कोषाध्यक्ष कार्यकाल में हुई कार्यकारिणी की बैठकों में शत प्रतिशत उपस्थित रहा। यही स्थिति अध्यक्ष पद प्रत्याशी डा. प्रवीण अग्रवाल की रही।
चेंबर के सूत्र बताते है कि संदीप नारायण अग्रवाल की विशेषता है जो वायदा करते है निभाते हैं, संस्था को समय भी देते हैं, व्यापार व व्यापारी हित में मुददे उठाते है, उनके लिये अड़ते है और आगे भी यहीं उनका रवैया हैं। यही कारण है कि हंसमुख मिलनसार संदीप नारायण अग्रवाल चेंबर सदस्यों का दिल जीतने में संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेश बंसल की तरह सबसे आगे हैं।