क्रियेटिव ने अध्यक्ष प्रत्याशी नहीं उतारा, रामनिवास अग्रवाल खफा
ग्वालियर। क्रियेटिव हाउस के कोर ग्रुप के दिग्गज रामनिवास अग्रवाल आजकल कोर ग्रुप के अन्य साथियों से बेहद नाराज है। उनका आरोप है कि क्रियेटिव हाउस ने जानबूझकर अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा।
वैसे यहां बता दें कि रामनिवास अग्रवाल क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल से लेकर उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव राकेश अग्रवाल रोम, सहसचिव राकेश अग्रवाल गारमेंट व कोषाध्यक्ष हेतु अजय गोयल के लिये वोट तो मांगने बाजारों में निकल भी रहे हैं। लेकिन उनका मन दुखी है कि क्रियेटिव हाउस ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी मैदान में क्यों नहीं उतारा। उनका स्पष्ट कहना है कि हेमंत गुप्ता को अध्यक्ष पद पर लड़ाना चाहिये था। हेमंत गुप्ता मुकाबले को त्रिकोणात्मक बना सकते थे।