गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर दो माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन


*गायत्री प्रज्ञा पीठ के शिविर में बच्चों को संस्कार एवं शहीदों के इतिहास के साथ-साथ अन्य विधाओं का दिया ज्ञान*
*गायत्री प्रज्ञा पीठ एवं लायंस क्लब क्वीन ने शिविर के समापन पर गुरुओं एवं बच्चों प्रशिक्षित पत्र देकर किया उत्सवर्धन*

गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर दो माह से चले आ रहे ग्रीष्मकालीन कालीन शिविर का आज समापन हुआ जिसमें बच्चों को धर्म संस्कार, देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर सावरकर राम प्रसाद बिस्मिल एवं झांसी की रानी सहित कई शहीदों के इतिहास पर नाट्य मंचन (नाटक), विश्व तंबाकू दिवस पर जागरूकता का संदेश, एवं पर्यावरण दिवस पर पृथ्वी को संरक्षण के लिए चित्रकला प्रतियोगिता,बांसुरी वादन, भारतीय नृत्य,योग, सुगम संगीत, चित्रकला, आट क्राफ्ट शहीद कई विधाओं का परिक्षण दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती अनु अग्रवाल, श्रीमती सुमन परिहार द्वारा सरस्वती वंदना का गायन कर एवं पूजा अर्चना के साथ किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति अग्रवाल कोषाध्यक्ष भाजपा ग्वालियर, विशेष अतिथि डॉक्टर अनुराधा शर्मा एवं श्रीमती राका पाठक का स्वागत गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री शिव वीर सिंह चौहान व्यवस्थापक  यशवंत सिंह, लायंस क्लब क्वीन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू अग्रवाल द्वारा किया गया, कार्यक्रम में ग्रीष्म कालीन शिविर प्रशिक्षित वन स्टॉप अनाथालय की बालिकाओं द्वारा भारतीय नृत्य प्रस्तुत किया लायंस क्लब क्वीन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू अग्रवाल श्रीमती स्वाति बंसल श्रीमती लता उपाध्याय श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने ग्रीष्म कालीन शिविर के प्रशिक्षकों को जिसमें श्रीमती शीतल कौरव (नृत्य,) श्रीमती सोनम गुप्ता (फाइन आर्ट) ‌  श्याम सुंदर खत्री (नाटक,)  देवेंद्र शर्मा (सुगम संगीत,)  मानव राजपूत (बांसुरी वादन) श्रीमती सुमन परिहार (संगीत) श्रीमती कमला भदोरिया श्रीमती कमला गुप्ता (कर्मकांड संस्कार) श्रीमती अलका राजावत (सिलाई एवं कढ़ाई)  शुभम सिसोदिया (भाषण) के साथ सहयोगी डॉक्टर आरती सिंह डॉक्टर विक्रम सिंह श्री संतोष सिंह कुशवाहा व्यवस्थापक  यशवंत सिंह  राजेंद्र सिंह  शोभित गुप्ता  संतोष सिंह  राजू पंडित  अजय दुबे आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती क्रांति बेनीवाल श्रीमती दयावती चौहान, श्रीमती गायत्री उपाध्याय, श्रीमती किरण गोले
 उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन  श्याम सुंदर खत्री समापन पर आभार प्रदर्शन व्यवस्थापक  यशवंत सिंह द्वारा किया गया
मीडिया प्रभारी राजू पंडित

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->