व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण को मैं सदैव तैयारः गिर्राज गर्ग
- समूह 23 से कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी बोले
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में 23 नंबर समूह प्लायवुड व फर्नीचर व्यवसाय से कार्यकारिणी सदस्य के लिये प्रत्याशी गिर्राज गर्ग ने कहा है कि चेंबर चुनाव में युवा वर्ग का आना बहुत जरूरी है, क्योंकि व्यवसाय में लगे युवाओं के सामने जो दिक्कत आ रही है, उसमे निराकरण के लिये वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
गिर्राज गर्ग ने कहा कि वह पहली बार चेंबर के चुनावी मैदान में है और वह अपने 23 नंबर समूह प्लायवुड व फर्नीचर व्यवसाय से संबंधित व्यापारियों की आवाज बनेंगे। गिर्राज ने कहा कि वह अपने समूह के व्यापारी भाईयों के लिये सदा तैयार रहते हैं और वह कार्यकारिणी सदस्य बनकर चेंबर व शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांग जोरदारी से रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि वह चुनाव स्वयं के लिये नहीं, चेंबर सदस्यों की आवाज उठाने के लिये लड़ रहे हैं।