एकाग्रता एवं धैर्य ही सफलता का प्रथम सोपान है: डॉ रघुवंशी


 
शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर में सत्र 2026-27 दो दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को आशीर्वाद के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. डॉ मीनाक्षी चतुर्वेदी, समन्वयक, जैव प्रौद्योगिकी ने महाविद्यालय के विजन एवं मिशन का विस्तार से वर्णन किया. आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ अनीश पाण्डेय एवं अनुशासन समिति के समन्वयक डॉ नगेन्द्र चतुर्वेदी ने एंटी रैगिंग के प्रावधानों को समझाया. महाविद्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठों, एनसीसी एनएसएस, क्रीड़ा, स्वयम पोर्टल, सांस्कृतिक विभाग, प्रवेश प्रक्रिया एवं छात्रवृत्ति की विस्तृत जानकारी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दी गई. स्वामी विवेकानंद कैरियर प्रकोष्ठ की विस्तृत जानकारी डॉ राजश्री मिश्रा द्वारा प्रदान की गई. अवसर पर शिक्षार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कल्याण एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ चेतन ग्वाला ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को चुनौतीपूर्ण कैरियर एवं बढ़ते हुए सोशल मीडिया प्रभावों के मध्य मानसिक स्वास्थ्य रक्षण हेतु मार्गदर्शन दिया गया. महाविद्यालय राष्ट्रीय टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी डॉ डीके शर्मा ने महाविद्यालय स्तर पर उपलब्ध सहायता की जानकारी प्रदान की एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के संयोजक डॉ एसी रघुवंशी ने मानसिक स्वास्थ्य के कार्यक्रमों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकाग्रता एवं धैर्य ही सफलता की कुंजी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ सुयश कुमार, डॉ एसएस सेंगर एवं डॉ गरिमा शर्मा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को परीक्षाओं, सिलेबस एवं क्रेडिट सिस्टम की जानकारी दी एवं डॉ डीपी शर्मा द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक सरोकार विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया. प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में  महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ दीपा यादव के मार्गदर्शन में झाँसी रोड थाना के पुलिस अधिकारियों के द्वारा साइबर सिक्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया. नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भी महाविद्यालयीन जानकारियों के प्रति उत्साह एवं जिज्ञासा का प्रदर्शन किया और  उनके पालकों एवम अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की. मीडिया प्रभारी डॉ सुयश कुमार ने बताया कि प्रवेश लेने वाले नये छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के अनेक विभागों एवं योजनाओं सम्बन्धी प्रदान करने हेतु ऐसे कार्यक्रम अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं. कार्यक्रम का संचालन डॉ एसी रघुवंशी, प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र एवं ई प्रवेश प्रभारी ने किया व आभार प्रदर्शन डॉ गरिमा शर्मा सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र ने किया. कार्यक्रम में डॉ वीके गुप्ता, डॉ एसएस सेंगर, डॉ पूनम सिन्हा, डॉ शोभिता उपाध्याय, डॉ वेद प्रकाश शोत्रिय, डॉ आरजी आर्य, डॉ विशाल कदम, डॉ अशोक बरैया, डॉ सीमा शर्मा, डॉ दीपा यादव, डॉ प्रगति पाठक ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं छात्र छात्राओं ने भागीदारी की

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->