लायंस क्लब क्वीन,शाइन और गालव ने सेलिब्रेट किया डॉक्टर एवं CA DAY



*शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सको और CA को किया सम्मानित*
ग्वालियर। डॉक्टर दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन, शाइन, एवं लायंस क्लब ग्वालियर गालव ने संयुक्त रूप से जीवाजी क्लब मे शहर के चिकित्सको और CA को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एल एन लाहा, विशेष अतिथि VDG सी एस तोमर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गालव के पूर्व अध्यक्ष एवं ZC नितिन मिश्रा ने की। 
अतिथियों ने कहा कि डॉक्टर हमारे जीवन को निराशा से आशा मे बदलते है। हमारी कार्यशैली कैसी हो, हमारे स्वास्थ्य के लिए क्या सही है क्या गलत है ये हमे डॉक्टर ही बताते है। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर और विपरीत परिस्थितियों मे वही हमे हौंसला देते है इसीलिए धरती पर डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है।
इसके अलावा हमारी वित्तीय लेखा जोखा को बहुत अच्छे तरीके से हमारे CA संभालते है। पैसे का मैनेजमेंट कैसे करना चाहिए इसकी पूरी जानकारी CA ही हमको देते है।
आज लायंस क्लब ने जो कार्यक्रम आयोजित किया है नि संदेह काबिले तारीफ है। इस अवसर पर आर सी नीरज जैन और आर सी राजेश बाबू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जोन चेयरपर्सन रश्मि खंडेलवाल के साथ नीतू अग्रवाल, आरती जेठवानी, लता उपाध्याय, कुमकुम चड्ढा, स्वाति अग्रवाल,पूनम कक्कड़, विष्णु पांडे, हिमेश दंडोतिया, पूनम अग्रवाल, जी के सूरी, विनोद शाक्य, अलोपी बंसल , संगीता जड़ोंन, सरिता पाठक , ज्योति बंसल , दीपिका सहित लायंस सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राका पाठक और अजय चोपड़ा ने किया।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->