व्हाइट हाउस के प्रत्याशी डा. विनोद जैन के लिये डॉ वीरेंद्र गंगवाल ने व्यापारियों से समर्थन मांगा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। प्रत्याशियों के जनसंपर्क ने तेजी पकड़ ली है। इसी तारतम्य में पिछले तीन बार से कार्यकारिणी सदस्य रहे व्हाइट हाउस से संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ विनोद जैन ने हाउस के स्तंभ कहे जाने वाले चेम्बर के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र गंगवाल के नेतृत्व में दौलत गंज क्षेत्र से अपना सघन जनसंपर्क प्रारंभ किया। इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र गंगवाल ने डॉ विनोद जैन को जिताने की अपील की। डॉ वीरेंद्र गंगवाल ने व्यापारियों से कहा कि व्हाइट हाउस ने डॉक्टर विनोद जैन को बहुत सोच समझकर टिकट दिया है। डॉक्टर जैन काफी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं एवं समाज के प्रति और व्यापारियों के प्रति हमेशा तैयार रहते हैं। वही व्यापरियों द्वारा काका जी एवं प्रत्याशी विनोद जैन का पुष्पहार  पहनाकर स्वागत किया गया।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->