चेंबर चुनावः कार्यकारिणी समिति पद के लिये 251 उम्मीदवार मैदान में

- मुख्य पदों में आमने सामने का मुकाबला
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों की हलचल अब तेज हो गई है। प्रत्याशी जहां मैदान में ताकत झोंक रहे हैं। वहीं नाम वापसी और नामांकनों की जांच के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब मुख्य पदों के लिये दो दो उम्मीदवारों ही आमने सामने है। वहीं कार्यकारिणी समिति पद के लिये 251 उम्मीदवार शेष रह गये हैं। 

चेम्बर आफ कामर्स चुनावों के लिये नियुक्त निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय का कहना है कि नाम वापसी और नामांकनों की जांच के बाद अब चुनावों में उतरने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो चुकी है। कार्यकारिणी समिति पद हेतु 251 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं मुख्य छह पदों अध्यक्ष, संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मानसेवी सचिव और संयुक्त सचिव के लिये आमने सामने दो - दो उम्मीदवार है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 5 जुलाई को रविवार होने के कारण चेंबर निर्वाचन कार्यालय में अवकाश रहेगा। 

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->