ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन सितंबर में, निशुल्क पंजीयन कल से
ब्राह्मण मिलनोत्सव आमंत्रण पूजन 6 को ढोली बुआ महाराज, बालेन्दु शुक्ला करेंगे,
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, अल्का मिश्रा ने किया।
18 वां निशुल्क सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन जिसमें सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज, आदि गौड, महाराष्ट्रीयन,जिझोतिया, ब्रह्म भट्ट, सिन्धी, कश्मीरी, पंजाबी, गुजराती, बरूआ, सरयूपारी, सारस्वत सहित सभी उपवर्गीय ब्राह्मणों के विवाह योग्य युवक युवती के बायोडाटा की जानकारी निशुल्क दी जाएगी। परचेज सम्मेलन की पंजीयन का शुभारंभ समारोह 6 जुलाई को सायं काल ठीक 5:30 बजे प्रधान कार्यालय, ऊंट पुल, किताब घर के बगल में, लश्कर पर संत श्री सच्चिदानंद ढोली बुआ महाराज जी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।
मुख्य वक्ता पूर्व केबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन बालेन्दु शुक्ला होंगे।
विशिष्ट अतिथि डॉ ओ. एन. कौल, अध्यक्ष, कश्मीरी ब्राह्मण समाज, राम नारायण मिश्रा, अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण महासंघ, जी.डी.तिवारी, सेवानिवृत्त आईएफओ, सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, समाजसेवी श्रीमती सुमन यशवीर शर्मा होंगे।
अध्यक्षता मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष किशन मुदगल जी करेंगे।
18 वां ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन का मुख्य संयोजक पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं संयोजक महावीर प्रसाद मुदगल, डॉ मुन्नालाल शर्मा,देवेन्द्र कुमार पाठक, योगेंद्र दीक्षित को बनाया गया है। ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, भारद्वाज मेंशन दौलतगंज लश्कर पर प्रतिदिन सायं काल ठीक 6-00 बजे से 7-30 बजे तक निशुल्क बायोडाटा जमा होंगे।
ब्राह्मण मिलनोत्सव आमंत्रण पूजन 6 जुलाई को प्रधान कार्यालय पर वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित गिरिराज गुरुजी, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री , महेश मिश्रा, श्याम प्रसाद शर्मा, द्वारा किया जाएगा।
बैठक में एच.बी.शर्मा, अवधेश पटसारिया, बृजेश चतुर्वेदी, जीके पाठक,आर एन मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक ब्रह्म दत्त पांडे श्याम प्रसाद शर्मा,संगीता शर्मा, तरूण लता पाठक,शशि व्यास, डॉ सरिता त्रिपाठी,मंजू मिश्रा रचना गौड सहित अनेकों उपस्थित थे।
आभार संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा ने माना।