मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 5 जुलाई को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर विमानतल पर कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा शिवपुरी के लिये रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को दोपहर 2 बजे राजकीय विमान द्वारा भोपाल से चलकर ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर पधारेंगे। कुछ देर रुकने के पश्चात दोपहर 2.10 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से शिवपुरी के लिये रवाना होंगे। शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5.15 बजे पुनः ग्वालियर आयेंगे और कुछ देर रुकने के पश्चात राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।