शहरभर में अवैध होर्डिंग्स पर चला अभियान, कई स्थानों से हटाए गए अनाधिकृत होर्डिंग

ग्वालियर। अवैध विज्ञापनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर निगम ने शनिवार को व्यापक कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अवैध एवं अनाधिकृत होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक क्षेत्रों से नियमों के विरुद्ध लगे होर्डिंग्स हटाए गए तथा संचालकों को दोबारा अवैध होर्डिंग नहीं लगाने की सख्त चेतावनी दी गई।
नोडल अधिकारी (होर्डिंग शाखा) अनूप लिटोरिया एवं नोडल अधिकारी मदाखलत केशव चौहान के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 8, 9 एवं 10 के अंतर्गत गर्म सड़क, मुरार, मॉल रोड, गांधी रोड (शहीद गेट), बारादरी चौराहा, सिंहपुर रोड तथा मयूर मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर अवैध एवं अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग्स हटाए गए। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में मदाखलत अधिकारी शशिकांत शुक्ला के नेतृत्व में गोकुलधाम रेसिडेंसी (रमौआ हाईवे), बड़गांव हवेली पैलेस, वीआईएसएम ग्रुप (तुरारी हाईवे), कोसीना रेस्टोरेंट (सिकरौदा-बड़ौरी हाईवे), विलायती ढाबा एवं रिजॉर्ट (रमौआ हाईवे) सहित अन्य स्थानों पर भी अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की गई।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->