आरजेआईटी में 3-4 जुलाई को माइक्रोन टेक्नोलॉजी का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव



ग्वालियर। रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरजेआईटी), बीएसएफ अकादमी ग्वालियर में 3 एवं 4 जुलाई 2026 को विश्व की अग्रणी सेमीकंडक्टर एवं मेमोरी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में बी.टेक. (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) तथा संबंधित शाखाओं के डिप्लोमा विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। देश के विभिन्न राज्यों के तकनीकी संस्थानों से लगभग 1200 अभ्यर्थियों के इस मेगा ड्राइव में भाग लेने की संभावना है।

विश्वस्तरीय कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी का ग्वालियर में इस स्तर का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट आयोजित होना शहर के लिए गौरव का विषय है। इससे न केवल आरजेआईटी की शैक्षणिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी, बल्कि ग्वालियर तकनीकी शिक्षा, सेमीकंडक्टर उद्योग और रोजगार के उभरते केंद्र के रूप में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

आरजेआईटी के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार जैन ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ओएसडी-आरजेआईटी एवं कमांडेंट सीएसएमटी श्री मनीष चंद्रा ने इसे ग्वालियर एवं संस्थान दोनों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के प्लेसमेंट ड्राइव क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करते हैं। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. सुहेल अहमद खान ने बताया कि आरजेआईटी का ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा यह मेगा प्लेसमेंट ड्राइव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->