मैं सामान्य व्यापारी, आम व्यापारी की पीड़ा समझता हूंः मनोज अग्रवाल बाबा
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में व्हाईट हाउस से कोषाध्यक्ष पद पर भाग्य आजमा रहे मनोज अग्रवाल बाबा ने कहा है कि चेंबर छोटे व्यापारियों की भी आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि वह चेंबर के अंतिम छोर में खड़े व्यापारियों के प्रतिनिधि है, वह सामान्य व्यापारी है इसीलिये व्यापारियों की पीड़ा समझते है। उन्होंने कहा कि वह कोषाध्यक्ष के रूप में चेंबर के हर सदस्य की आवाज बनेंगे।
मनोज अग्रवाल बाबा ने कहा कि चेंबर के सदस्य चाहते है कि उनका प्रतिनिधि सहज सरल हो और 24 घंटे उनकी आवाज सुने। उन्होंने कहा कि वह आज चुनावों की वजह से नहीं यह बात बोल रहे। वह तो वर्षों से हर व्यापारी के सुख दुख में खड़े होते हैं।
अजय गोयल मेरे आदरणीय
मनोज अग्रवाल बाबा ने एक सवाल के जबाब में कहा कि उनके समकक्ष खड़े प्रत्याशी अजय गोयल क्रियेटिव हाउस उनके आदरणीय है। मैं उनका बहुत सम्मान भी करता हूं, सामने मिलते है तो पैर भी छूता हूं। लेकिन चुनाव तो चुनाव है मैं पूरी संजीदगी से चुनाव लड़ रहा हूं और मेरी कोशिश है कि हर मतदाता के पास जाकर अपनी बात कहूं और ज्यादा से ज्यादा अपने समर्थन में मतदान की अपील करूं, ताकि मेरे रूप में एक सामान्य चेंबर का सदस्य आम व्यापारी की आवाज बन सकें।