नगर निगम और जैन महिला परिषद ने की रेड डॉट अभियान की शुरुआत, 100 सफाई मित्र सम्मानित

ग्वालियर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सम्मान को सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। नगर निगम ग्वालियर, अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषदएवं महिला परिषद ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में बाल भवन में रेड डॉट अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। 
बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे उन सफाई मित्रों को सम्मानित करना और उनकी भूमिका को समाज में सराहना था। साथ ही लाल बिंदु अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागृत करना था, कि वह घरों से निकलने वाले कचरा एवं विशेष कर सेनेटरी नैपकिन डायपर को खुले में ना फेंक कर उसे कागज में लपेटकर उसमें लाल बिंदु लगाकर उसे डालें। कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से सफाई मित्रों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही 100 सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया गया। 
कार्यक्रम में निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेष बंसल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, समाज सेविका  अंजली बत्रा, प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती माधवी शाह, श्रीमती सोनल जैन, डॉ. आदर्श दीवान, श्रीमती साधना जैन, श्रीमती बीना गंगवाल, श्रीमती अंगूरी जैन, श्रीमती मनोरमा जैन, श्रीमती संगीता पांडया, श्रीमती ममता जैन, मिट्ठू सेठी और श्रीमती रेखा पटौदी, श्रीमती ममता पटौदी, श्रीमती पूजा जैन, श्रीमती आयुष जैन, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती अनीता जैन, सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विनीता जैन के द्वारा मंच संचालन किया गया। 

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->