जेके टायर बानमोर ने स्व पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंघानिया 93 जन्मदिन पर 332 यूनिट ब्लड डोनेट किया

जेके टायर बानमोर मुरैना के पूर्व अध्यक्ष स्व हरिशंकर सिंघानिया जी के 93 जन्मदिन के अवसर 20 जून को जे के टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड बानमोर में मेगा ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड डोनेट शिविर में सबसे पहले प्लांट हेड शान्तनु कुमार सत्यपति एवं महाप्रबंधक एचआर धीरज कुमार शर्मा ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।  

इस अवसर पर जेके टायर के वीपी वर्क्स शान्तनु कुमार सत्यपति ने कहा ब्लड कोई का विकल्प नही है । सभी स्वस्थ युवा टीम को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। वरिष्ट पत्रकार समाज सेवी डॉ केशव पांडेय ने जे के टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत वर्ष में सभी फैक्टरी अपनी टीम के साथ अथक मेहनत एव गुणवत्ता बेहतर सर्विस से उनकी बाजार बहुत अच्छी साख है ।बर्तमान में जेके टायर बानमोर के माध्यम से लगभग 3000 से अधिक लोगो को रोजगार मिल रहा है । कंपनी मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार को सबसे अधिक टैक्स अदा करती है। उन्हांेने कहा कि 20 जून को कई वर्षों से भारत के सभी प्लांट कांकरोली हरिद्वार मैसूर चेन्नई हेड ऑफिस दिल्ली सभी जगह रक्त दान शिवर का आयोजन सम्पन्न हुआ है
उल्लेखनीय है कि जेके टायर बानमोर व्यापार के अलावा सामाजिक क्षेत्र में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान शिविर आयोजित कर 332 यूनिट ब्लड लोगो ने स्वेच्छा से डोनेट किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक एच आर आई आर धीरज कुमार शर्मा ने कहा कि सभी जे के बानमोर फैमिली के सहयोग से पिछले वर्ष से सभी के प्रयास से इस बार डोनेशन अच्छा रहा है। उन्हांेने कहा कि  यह बहुत ही पुनीत कार्य है । उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को अवश्य रक्तदान करना चाहिए। शिविर में वी पी शुगर के कारण 56 लोग रक्तदान नही कर सके । ज्ञातव्य है कि इस रक्तदान शिविर में 45 लोगो ने पहली बार स्वेच्छा से रक्तदान किया ।
ब्लड सेन्टर जयारोग्य ब्लड बैंक ग्वालियर को 138 यूनिट दिया गया वहीं रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर को 129 यूनिट ब्लड दिया गया। साथ ही ब्लड सेंटर जिला अस्पताल मुरैना ब्लड बैंक को 65 यूनिट रक्त दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुये महाप्रबंधक वाणिज्य एस के भार्गव ने कहा कि दान कई तरीके के होते है रक्तदान को महा दान इस लिए कहा जाता है इससे हम इसे कर किसी की जिंदगी को बचा सकते है । इस रक्तदान शिविर महाप्रबंधक एस के भार्गव, विजय सिंह, मिथलेश उत्तम, अभिनव श्रीवास्तव, अजय चैधरी, विष्णु वंदिल , सहलेश दुबे निर्मल हेमंत पंकज साह कामगार संघ से कुँवर सिंह मावई ,के वी मनोज, विनीत अरोरा, गोविंद सिंह रोतेला, ओ पी शर्मा एव एच आर टीम सभी विभाग का जेके फैमिली का बहुत सहयोग से ही सम्भव हो पाया है ।

शिविर में जेसी आई इंडिया से नेशनल कॉर्डिनेटर नीड ब्लड काल जेसीस जेएफपी अभिषेक गुप्ता का विष्णु बांदिल ने स्वागत किया। जेसी अभिषेक गुप्ता एव पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल 6 जेसी मनोज चैरसिया ने सीनियर एव रक्तदाओ एव ब्लड बैंक की टीम को पिन लगाकर स्मृति एव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल रोटेरियन डॉ अवनीश शर्मा रोटेरियन गिरिराज गोयल दोनों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया रोटेरियन सुधीर त्रिपाठी ने रोटरी क्लब रीगल के द्वारा जे के प्रबंधन टीम एव सभी ब्लड बैंक के डॉक्टर को सम्मानित किया
 समाज सेवी रोटेरियन सुधीर त्रिपाठी ने कहा 332 यूनिट से लगभग 900 से 1000 लोगो की जीवन को बचाया जा सकता है ।यह मध्यप्रदेश 2026 में इंडस्ट्रीज होने वाला सबसे बड़ा रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ है । समस्त भारत मे जेके ग्रुप द्वारा 2025 में 1980 यूनिट रॉकदान
किया था। इस वर्ष 2026 में शानदार बढ़कर 2064 यूनिट का रक्तदान सम्पन्न हुआ है । आज जेके बानमोर में रेडियल टायर बहुत अच्छी गुणवत्ता के साथ 24000 प्रतिदिन बनाये जाते है । आगे भी प्रोडक्शन बढ़ रहा है । लगातार लोगो को रोजगार भी मिल रहा है। सामाजिक सरोकार में सी एस आर का मुरैना ग्वालियर क्षेत्र में सराहनीय योगदान है ।8 मई 2026 को जे के टायर बानमोर को ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू छगन भाई पटेल द्वारा समानित किया गया।

posted by Admin
124

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->