शहीद बांठिया के वंशज काव्य, भूषण, दिलीप ,मनोज,यश को राष्ट्र रक्षक सम्मान से हिंदू महासभा ने सम्मानित किया
ऐतिहासिक बलिदान स्थली का सौन्दर्यीकरण किया जाए- जयवीर भारद्वाज,
ग्वालियर । अमर शहीद अमरचंद बांठिया जी की 168 वां बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक बलिदान स्थली, सराफा बाजार में हिन्दू महासभा एवं शहीद अमरचंद बांठिया स्मारक समिति के तत्वाधान में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज जी की अध्यक्षता में शहीद अमरचंद बांठिया जी के वंशजों का सम्मान राष्ट्र रक्षक सम्मान से स्मृति चिन्ह ,श्रीफल, अंग वस्त्र, माल्यार्पण कर श्री काव्य बांठिया, श्री भूषण बांठिया, श्री दिलीप बांठिया, श्री मनोज बांठिया,श्री यश बांठिया को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, पूर्व सभापति ब्रिजेंद्र सिंह जादौन लालजी, साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश, पार्षद संजय सिंघल, अशोक बान्दिल, रमेश सैन, मोहन विटवेकर,ओमप्रकाश जाजौरिया, हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार पाठक, युवा जिला अध्यक्ष आनंद माहौर, महिला जिला अध्यक्ष राधा गुप्ता, युवा संगठन मंत्री रोहित जाटव, राहुल गुप्ता, जतिन जाटव, आर्यन जाटव, रामबाबू शर्मा, मोहन किटकरिया सहित अनेकों राष्ट्र भक्तों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संचालन पवन गुप्ता ने किया।
अध्यक्षीय आसन्न से डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि ऐतिहासिक बलिदान स्थली का और अधिक सौन्दर्यीकरण होना चाहिए। क्षेत्रीय विधायक केबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी को हिन्दू महासभा मांग पत्र सौंपकर ध्यानाकर्षित कराएगी। युवा पीढ़ी को शहीद अमरचंद बांठिया जी के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।