भोपाल । अग्रणी सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन के त्रिपाठी के अनुसार मंगलवार 23 जून को रवींद्र भवन में शाम चार बजे जन परिषद का 37 वां वार्षिक समारोह आयोजित किया जा रहा है । समारोह में पूर्व एंबेसडर एवं अंतर्राष्ट्रीय विषयों के अग्रणी ज्ञाता दीपक वोहरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, एयर मार्शल प्रमोद श्रीवास्तव एवं एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनुपम राजन जी को आमंत्रित किया गया है।