शहीद अमर चंद्र भाटिया के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, मीसाबंदियों का हुआ सम्मान

ग्वालियर|  देश की आजादी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद अमर चंद्र भाटिया जी के बलिदान दिवस पर आज ग्वालियर के सराफा बाजार, महाराज बाड़ा स्थित उनके बलिदान स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से गुंजायमान हो गया।
सभा का सबसे भावुक पल तब आया जब आपातकाल 1975-77 के दौरान लोकतंत्र बचाने के लिए जेल यातनाएं सहने वाले मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों को मंच पर सम्मानित किया गया। सभी को शाल-श्रीफल भेंट कर उनके त्याग को नमन किया गया। सम्मानित होने वालों में स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर, वेद कृष्णाचार्य गजेंद्र गडकर, स्व. गंगाराम बंदील, स्व. स्वरूप किशन सिंघल, स्व. हिंद कुमार कोहली, स्व. भीकम सिंह कुशवाह, स्व. बसंत बिट्वेकर के परिजन शामिल रहे। इसके साथ ही मोहन बिट्वेकर, पुनीत सक्सेना, गोपाल गांगिल, राम बाबू सेन, बृजमोहन श्रीवास्तव, मनोज भाटिया आदि मीसाबंदियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा, "देश की एकता-अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीसाबंदियों ने जो यातनाएं सही, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। अमर चंद्र भाटिया जी का बलिदान हर युवा को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।" उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को जोड़कर रखने में मीसाबंदियों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।शहीद अमर चंद्र भाटिया जी का बलिदान ग्वालियर ही नहीं, पूरे देश के लिए गौरव का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में पार्षद संजय सिंघल ने कहा* कि "अमर चंद्र भाटिया जी ने मात्र 16 वर्ष की आयु में देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा चूम लिया। उनका बलिदान हमें सिखाता है कि देश पहले, स्वार्थ बाद में। आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।" पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन जी ने कहा* कि "मीसाबंदियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए यातनाएं सहीं। उनका संघर्ष व्यर्थ नहीं गया। आज जब हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं तो हमें उनके त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए।" कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व कार्यालय मंत्री रमेश सेन ने किया और आभार जिला मंत्री अमित बंसल ने व्यक्त किया। मंच पर पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश, अशोक बांदिल,  पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह,  पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश जाजोरिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर पारस बरैया, दीपक जैन, राजकुमार सोनी, राम कुमार सोनी, नरेंद्र मंगल, संजय चुघ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->