सकल ब्राह्मण समिति 745 संतो सहित वीरांगना को आज देगी श्रद्धांजलि

सनातन संस्कृति एवं गीता का महत्व पर होंगे व्याख्यान,

 जन्मभूमि रक्षक सम्मान से अनिल त्रिपाठी को वृंदावन में करेंगे सम्मानित, 

ग्वालियर ।  सकल ब्राह्मण महा समिति, ग्वालियर द्वारा 18 जून को सुबह ठीक 6-00 बजे गंगा दास की बड़ी शाला में 745 शहीद हुए साधु संतों के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के बाद ग्वालियर में पर्याप्त जल वर्षा एवं आर्थिक उन्नति सभी को सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर मथुरा वृंदावन यात्रा को गंगा दास की बड़ी शाला के महामंडलेश्वर श्री रामसेवक दास जी महाराज, महंत सतीश शर्मा केदारपुर, पूर्व सरपंच सतीश शर्मा जी, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा,द्वारा भगवा ध्वज फहरा कर यात्रा को सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में 31 पदाधिकारी रवाना करेंगे।
     वृंदावन रघुनाथ आश्रम वृंदावन, कात्यायनी माता मंदिर के बगल में सनातन संस्कृति एवं गीता महत्व पर व्याख्यान होगा। मुख्य वक्ता पंडित गिरिराज गुरुजी एवं पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री होंगे। 
वहीं भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा की मुक्ति की पैरवी कर रहे ब्राह्मण समाज के संरक्षक पंडित अनिल त्रिपाठी जी को भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि रक्षक सम्मान से सकल ब्राह्मण महासमिति, ग्वालियर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->