होर्डिंग यूनीपोल सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाईः निगमायुक्त

ग्वालियर। होर्डिंग, यूनिपोल एवं अन्य आउटडोर मीडिया डिवाइस (ओएमडी) संचालक अपने सभी स्ट्रक्चरों की तत्काल तकनीकी एवं संरचनात्मक जांच कराएं। सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अनुमति को निरस्त करने की कार्रवाई के साथ संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा। यह बात निगम आयुक्त संघ प्रिय ने होर्डिंग संचालकों की बैठक में कहीं।
निगमायुक्त ने कहा कि आउटडोर मीडिया संचालन से संबंधित माननीय उच्च न्यायालय के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से जिन भी होर्डिंग यूनिपोल स्ट्रक्चरों में सुधारात्मक कार्य आवश्यक हों, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। नगर निगम द्वारा इन कार्यों का क्रॉस वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा। विज्ञापन संरचनाओं की जांच केवल पोस्ट ग्रेजुएट एम.टेक. (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) योग्यता प्राप्त विशेषज्ञों से ही कराई जाए। बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने कहा कि सभी ओएमडी संचालक निगम के शुल्क एवं अन्य देय राशि का नियमित भुगतान समय पर करें, जिससे बकाया राशि न बढ़े और निगम के कार्यों के संचालन में सुविधा बनी रहे। उन्होंने बकाया राशि के संबंध में जारी नोटिसों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए। निगमायुक्त संघ प्रिय ने कहा कि नगर निगम ग्वालियर की राजस्व आय बढ़ाने के उद्देश्य से नए पैकेज तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी होर्डिंग संचालकों से इस दिशा में उपयोगी सुझाव देने का आह्वान किया। बैठक में होर्डिंग नोडल अधिकारी अनूप लिटोरिया सहित शहर के अनेक होर्डिंग संचालक उपस्थित रहे।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->