सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर गुरूवार को
ग्वालियर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर गुरूवार 18 जून को निगम की ओर से समाधि स्थल पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रातः 8 बजे से किया गया है।
वीरांगना के बलिदान दिवस पर नगर निगम द्वारा सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ दिलाई जाएगी। ज्ञात हो कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष देश के युवाओं को वीरांगना की शहादत को याद रखने के लिए अनेक व्यवस्थाएं एवं आयोजन कराए जाते हैं। नगर निगम द्वारा वीरांगना के समाधि स्थल की विशेष साफ सफाई के साथ ही 22 फुट उंची वीरांगना की प्रतिमा की रंगाई पुताई कराई गई है तथा समाधि स्थल को विद्युत एवं पुष्प के साथ सजाया गया है।