में क्रियेटिव हाउस का आभारी , पुनः सेवा का मौका मिला: संदीपनारायण


ग्वालियर। मैने सदा व्यापारियों , व्यापार एवं उद्योग हित की बात की। में इस बात का आभारी हूं कि मुझ पर क्रियेटिव हाउस ने विश्वास करके अब उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर फिर व्यापार जगत की सेवा के लिये सामने किया है। उक्त उदगार चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में क्रियेटिव हाउस से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल ने व्यक्त किये। 
चेंबर आफ कामर्स जैसी संस्था में 2007 से लगातार कार्यकारिणी सदस्य व 2023 में क्रियेटिव हाउस में कोषाध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल करने वाले संदीप नारायण अग्रवाल पर अब क्रियेटिव हाउस ने फिर दांव खेला है। चेंबर सदस्यों में बेहद लोकप्रिय संदीप नारायण अग्रवाल अब उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लडेंगे। हालांकि अभी व्हाईट हाउस ने उपाध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है, लेकिन वर्ष भर सक्रिय रहने वाले संदीप नारायण अग्रवाल ने अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। कामर्स स्नातक रहे संदीप नारायण अग्रवाल की विशेषता रही कि उन्होंने चेंबर का कोषाध्यक्ष बनने के बाद चेंबर के कोष को न केवल बढाया, फिजूल खर्ची रोकी और चेंबर के 3450 सदस्यों के शुल्क फीस को अपडेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। 
अब चेंबर में डिफाल्टर व चुनाव से पहले फीस जमा करने वालों पर उन्होंने रोक लगाई व स्वच्छ चुनाव प्रक्रिया की बात भी की। सहज, सुलभ व यारों के यार संदीप नारायण अग्रवाल शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर सामाजिक सेवा कार्यो में अग्रणी रहते है। उन्होंने चर्चा में सभी चेंबर सदस्यों से सहयोग की अपील भी की। 

posted by Admin
153

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->