महाराजा मानसिंह महाविद्यालय, हजीरा पर पहुँचकर विभिन्न कक्षों, कंप्यूटर लैब,सांस्कृतिक हॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

 महाराजा मानसिंह महाविद्यालय, हजीरा आज अचानक पहुँचकर महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों, कंप्यूटर लैब, सांस्कृतिक हॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा महाविद्यालय के सम्मानित प्रोफेसर्स एवं लेक्चरर्स से आत्मीय परिचय प्राप्त किया।

इस दौरान शिक्षकों द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। सभी समस्याओं का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि हम सभी मिलकर महाविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इन समस्याओं के निराकरण हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।

महाविद्यालय परिवार द्वारा माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा एवं नाश्ते का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर भाजपा नेता, प्रतिष्ठित सोना चांदी व्यापारी श्री नवीन अग्रवाल जी, प्राचार्य श्री सीताराम जी तोमर, डॉ. श्रीमती ममता राजावत, डॉ. संजय जी, डॉ. महेंद्र चौधरी जी, डॉ. मेघना शर्मा, डॉ. जसपाल तोमर जी सहित महाविद्यालय के समस्त सम्मानित प्रोफेसर्स एवं लेक्चरर्स उपस्थित रहे।

शिक्षा का सशक्तीकरण ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु हमारा संकल्प सदैव अटूट रहेगा।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->