18 को सकल ब्राह्मण महासमिति वींरागना लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि देगी
,
मथुरा वृंदावन ब्राह्मण धार्मिक दर्शन यात्रा जाएगी,
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति के ब्राह्मण रिश्ता केंद्र , दौलतगंज में श्री देवेन्द्र कुमार पाठक जी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर 18 जून को प्रातः 6:00 बजे बलिदान स्थल पर सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ.जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्षा- बीना भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र दीक्षित, कार्यक्रम महिला संयोजिका श्रीमती अनीता रिछारिया जी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
18 जून को प्रार्थना 6:15 बजे बीरंगना लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल से मथुरा वृंदावन ब्राह्मणों की धार्मिक यात्रा रवाना होगी।जिसका मुख्य उद्देश्य ग्वालियर में पर्याप्त जल वर्षा एवं आर्थिक उन्नति, सभी की सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर सकल ब्राह्मण महासमिति के 31 पदाधिकारी संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज जी के नेतृत्व में दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।