सिद्धबाबा कोलेठा सरकार की तपोभूमि पर सजेगा भक्ति का महायज्ञ, 16 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा



ग्वालियर।।ग्राम कुलेथ स्थित सिद्धबाबा मंदिर कोलेठा सरकार की पावन तपोभूमि 16 जून से शिवमय होने जा रही है। यहां 9 कुण्डीय शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयघोष के बीच यज्ञ स्थल तक पहुंचेंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार 17 जून से यज्ञाचार्य पंडित अनुराग शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की पावन आहुतियां प्रारंभ होंगी। यज्ञ और शिव महापुराण कथा के माध्यम से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 26 जून को पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के संगम का यह आयोजन क्षेत्र के धार्मिक इतिहास में एक विशेष अध्याय जोड़ने जा रहा है।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->