ब्राह्मण समाज के घरेलू विवादों को सकल ब्राह्मण महासमिति समाधान करेगी: सुमन शर्मा

शिवजी की कथा के साथ 22 को तुलसी मातृशक्ति सम्मान मिला

ग्वालियर।ग्वालियर में पर्याप्त जल वर्षा एवं आर्थिक उन्नति सभी के सुख समृद्धि शांति के लिए पुरुषोत्तम मास में आज शिवरात्रि के अवसर पर सिर्फ परशुरामेश्वरम मंदिर गेंडे वाली सड़क पर सर्व प्रथम भगवान शिवजी गौरी, गणेश जी, भगवान श्री परशुराम का पूजन किया। भगवान शिवजी की कथा महिलाओं के द्वारा की गई । हनुमान चालीसा का पाठ के साथ शनि देव जी का स्मरण किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदि गौड़ ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, मुख्य वक्ता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ बंदना भूपेंद्र प्रेमी, तथा अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज ने की। मुख्य यजमान अनिता योगेंद्र दीक्षित जी थे। संचालन कार्यक्रम संयोजिका  श्रीमती अनीता रिछारिया, श्रीमती कांता शर्मा ने किया। तुलसी मातृशक्ति सम्मान से  सम्मानित होने वाली महिलाओं में शशि गोस्वामी,संगीता शर्मा, अंजू दीक्षित,माया शर्मा. रेनू शर्मा,अनीता दीक्षित. प्रीती शर्मा. शशि व्यास. माया भारद्वाज. संध्या तिवारी. आशा त्रिपाठी . सरिता त्रिपाठी. कांता शर्मा. मनोरमा शर्मा. शशि शर्मा. अल्का मिश्रा. संतोष शर्मा. रेखा शर्मा. अनीता रिछारिया. उमा शर्मा. डॉ प्रमिला पचौरी , रेखा चतुर्वेदी, को अंगवस्त्र,गले में मेडल ( स्मृति चिन्ह), तुलसी,भगवान श्री परशुराम की तस्वीर अतिथियों द्वारा देकर  तुलसी मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
समाजसेवी सुमन शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज में पारिवारिक विभागों को सुलझाने के लिए सकल ब्राह्मण महासमिति को आगे आना चाहिए ब्राह्मण समाज अपने परिवारों के विभागों को सुलझाने के लिए ब्राह्मण संस्था केंद्र पर अपना आवेदन दे सकता है। मुख्य वक्ता डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि वर्तमान समय में हमें बरसात में पर्याप्त पानी अच्छा पानी बरसे और समाज के सभी लोगों को आर्थिक उन्नति हो इसके लिए जो कार्य पुरुषोत्तम मास में सकल ब्राह्मण समिति द्वारा किया जा रहा है इससे हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। बीना भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण समाज के कल्याण में सकल ब्राह्मण महासमिति दिनांक 18 जून को प्रातः 5:30 बजे दो दिवसीय मथुरा वृंदावन धार्मिक दर्शन यात्रा में आगामी कार्यक्रम का निर्णय लिया जाएगा। आभार महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने माना।

 

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->