माध्यमिक विद्यालयों के योग शिक्षाओं के प्रशिक्षण का समापन

ग्वालियर । योग करने से हम स्वस्थ रहेंगे, स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी होगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा डोढी ने शनिवार 13 जून आईआईटीटीएम में मांध्यमिक विद्यालयों के योग शिक्षकों के शिविर के समापन के अवसर पर यह बात कही। 
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा डोढी ने कहा कि नियमित योग से हम मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमे सिर्फ 21 जून को ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना है। शिक्षक यहां से प्रशिक्षित होकर अपने विद्यालय जाकर छात्र को प्रशिक्षित करें, जिससे आगे आने वाली हमारी पीढ़ी सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके। श्रीमती पुष्पा ढोढ़ी ने आईआईटीटीएम परिसर में पहुंचकर कोमन योग प्रोटोकॉल अभ्यास का अवलोकन किया। 
इस अवसर पर जिला योग प्रभारी  गोविंद मेहरोत्रा ने बताया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम है स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग । श्री मेहरोत्रा ने कहा कि नियमित योग करने से हमारा शरीर मजबुत संतुलित लचिला बनाये रखने में सहायक है। जब हमारा शरीर मजबूत संतुलित लचिला होगा तो हम स्वस्थ वृद्धावस्था का आनंद ले सकते हैं। इस अवसर पर सहायक सांख्यकी अधिकारी सुश्री अपर्णा कुशवाह ने संपूर्ण समय उपस्थित रहकर योग प्रशिक्षण में मौजुद योग शिक्षको का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर विकासखंड योग प्रभारी राज नारायण शर्मा, राधेश्याम सविता पूर्णिमा कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, मथुरा रावत, नीतू तोमर आदि उपस्थित रहे। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->