सरकार की मंशा है हर जरूरतमंद को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेंः ऊर्जा मंत्री तोमर

- जनकल्याण शिविर में 1150 से अधिक नागरिकों को मिला लाभ 
ग्वालियर। केन्द्र और प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराने हेतु शासन-प्रशासन हितग्राहियों के पास पहुँचकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, ताकि उनका जीवन और बेहतर हो सकें। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांचमिल सामुदायिक भवन में शनिवार को आयोजित जनकल्याण शिविर में कहीं। शिविर में 1150 नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के संबंध में अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इसके साथ ही नागरिकों की समस्याओं का भी मौके पर स्थित विभागीय अधिकारियों ने निराकरण किया। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को हितलाभ वितरित भी किया गया।
शिविर में ऊर्जा मंत्री तोमर ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने का कार्य भी शिविर में किया जायेगा। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का भी कार्य करेंगे। शिविर में क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में शिविरों का आयोजन कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का सार्थक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में आधुनिक हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, एलीवेटेड रोड, आगरा-ग्वालियर सुपर कोरीडोर के साथ ही अनेक विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ग्वालियर विकास के मामले में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करेगा। 
शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आमजनों को मिले, इसके लिये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शिविरों में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ योजनाओं का लाभ दिलाने का भी कार्य कर रहे हैं। शिविर के प्रारंभ में निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार शहरी क्षेत्र में जनकल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में आने वाले हर आवेदक से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ शासन की जिन-जिन योजनाओं में पात्रता बनती है उनमें लाभ पहुँचाने का कार्य भी किया जा रहा है। शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर जीडीए के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम आदि भी उपस्थित थे। 


posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->