भारत विकास परिषद वीर सावरकर शाखा एबं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में 10 दिवसीय कन्या, किशोर एबं महिला उन्नयन शिविर का भव्य शुभारम्भ

-- संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण और महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना ही शिविर का मुख्य संकल्प 
. शाखा अध्य्क्ष मेजर डी बी राय श्रीवास्तव 

भारत विकास परिषद क़ी वीर सावरकर शाखा और अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 12 जून‌ 2026 से गायत्री शक्ति पीठ गायत्री नगर में 10 दिवसीय कन्या,किशोर एबं महिला उन्नयन शिविर का गरिमामयी और भब्य शुभारम्भ हुआ l

. यह बिशेष प्रशिक्षण शिविर आगामी 10 दिवस तक प्रतिदिन साय 4 बजे से 6 बजे तक संचालित किया जायेगा शिविर का उद्देश्य किशोर, कन्या एबं महिलाओं मै आत्म निर्भरता आत्म सुरक्षा तथा उच्च जीवन संस्काओ का बीज रोपण करना हैँ 

. कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्य्क्ष मेजर डी बी राय श्रीवास्तव, गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्ट के प्रमुख कमलेश गुप्ता शाखा के बरिष्ठ सदस्यों और मातृ शक्ति द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता एबं युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पण के साथ किया गया l गायत्री परिवार क़ी बहनो द्वारा मधुर प्रेरणादायी देव आव्हान गीतों क़ी प्रस्तुति दी गई 

. उदघाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष मेजर डी बी राय श्रीवास्तव ने कहाकि एक सुसंस्कृत एबं सशक्त किशोर एबं महिला ही सूद्रण समाज और राष्ट्र की धुरी होती हैँ l गायत्री परिवार का यज्ञगीय भाब एबं भारत विकास परिषद का सेवा और सामर्परणीय भाब ये दोनों का संयुक्त प्रयास हमारी युवा पीढ़ी को भटकाब से बचाकर सही दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा 

. इस 10 दिवसीय शिबिर के दौरान सेद्धांतिक बातें नहीं बल्कि व्यबहारिक जीवन में उपयोगी कौशल सिखाये जाएंगे किशोरियों को उनके भीतर छिपी प्रतिभा को उभारने का प्रयास किया जायेगा जिसके अंतर्गत संस्कार निर्माण एबं व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य एबं आत्मरक्षा डिजिटल अवेयरनेस और महिलाओं को कौशल सम्बर्धन का प्रशिक्षण दिया जायेगा 

. उद्घाटन अबसर पर गायत्री परिवार के प्रभारी श्री कमलेश गुप्ता जी एबं ट्रस्ट के बरिष्ठ साधकगढ़, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सरिता गुप्ता ,शाखा की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती डॉ ज्योति गुप्ता, वीर सावरकर 
शाखा अध्य्क्ष मेजर डी बी राय,कोषाध्यक्ष के के शर्मा , पियूष गुप्ता , व्ही के अग्रवाल , प्रवीण गुप्ता , गायत्री परिवार की मातृ शक्ति, कन्याये , किशोर एबं महिलाये उपस्थित रही आभार प्रदर्शन के बाद शांति पाठ के साथ प्रथम दिवस के सत्र का समापन हुआ 
.

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->