मनीष राजपूत बने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि
भोपाल! मध्यप्रदेश मे जल, जंगल और जमीन तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगो के हक और अधिकार को लेकर विगत एक दशक से अधिक समय से जमीनी कार्य कर रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नदी व जल संरक्षण के लिए विशेष पुरस्कार वाटर हीरो से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्त्ता मनीष राजपूत को भारत सरकार के संचार व पुर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी, गुना, अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के लिए अनुसूचित जनजाति विभाग वर्ग से संबधित सभी योजनाओ के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि बनाया है,
सांसद प्रतिनिधि बनने से सभी ने उन्हें बधाई प्रेषित की है