टप्पा तहसील परिसर मुरार में लगा जनकल्याण शिविर

ग्वालियर ।  जिले में भी सरकार की मंशा के अनुरूप एक ही मंच से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने एवं जन समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से जनकल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को टप्पा तहसील परिसर मुरार में लगाए गए शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 456 हितग्राहियों को लाभान्वित कराया गया। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास इस शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर स्थल पर लगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। 
शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों पहुंचे। शिविर में हितग्रहियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी समझाया गया । शिविर स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों एवं नगर निगम द्वारा जोनवार अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। इन कांउटरों पर पहुंचकर हितग्रहियों ने शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद जिस योजना के लिए जो हितग्राही पात्र थे, उन्होंने आवेदन किए। आवेदनकर्ताओं को मौके पर ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।  जनकल्याण शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा 456 हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किए गए। जिसमें समस्त प्रकार की पेंशन के 209 हितग्राही, सम्बल योजना के 20, लाडली लक्ष्मी योजना के 15, मातृ वंदना योजना के 04, आयुष्मान भारत योजना के 15, पीएम स्व निधि योजना के 124, मृत्यु प्रमाण पत्र के 09, जन्म प्रमाण पत्र के 02, महिला कामकाजी योजना के 50, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना के 06, अविवादित नामांतरण 01, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का एक हितग्राही शामिल हैं। 
केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई। इस प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा शुभारंभ कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी को शिविर में भाग लेने आए हितग्रहियों ने भी देखा और समझा। शिविर में निगम सभापति मनोज तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया व महिला जिलाध्यक्ष करूणा स्वतंत्र सक्सेना, निगम आयुक्त संघ प्रिय व अपर आयुक्त प्रदीप तोमर समेत जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे। 


posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->