ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर चला टिकट जांच अभियान

मंडल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज दिनांक 12.06.2026 कोग्वालियर-भिंड रेलखंड पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया I दिन भर चले इस जांच अभियान में  कुल 50 यात्रियों से रु.13,950 रेल राजस्व वसूल किया गया । इस अभियान का नेत्रित्व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रूप सिंह मीना द्वारा किया गया, जिसमें चेकिंग स्टाफ के नल सिंह मीणा, अमर सिंह मीणा तथा मुनेश लाल मीना द्वारा विशेष भूमिका निभायी गयी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में धूम्रपान एवं गंदगी न फैलाएं।

झाँसी मंडल में 15 जून को आयोजित होगी पेंशन अदालत
झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में वर्ष 2026 की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन 15 जून (सोमवार) को किया जाएगा। यह पेंशन अदालत मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक), झाँसी के सभागार में सायं 4 बजे आयोजित होगी। पेंशन अदालत का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन संबंधी समस्याओं, शिकायतों एवं लंबित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर पेंशन, पारिवारिक पेंशन, सेवानिवृत्ति लाभों तथा अन्य संबंधित विषयों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। झाँसी मंडल प्रशासन ने सभी पात्र पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवश्यक अभिलेखों सहित पेंशन अदालत में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। झाँसी मंडल रेल प्रशासन पेंशनरों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है तथा पेंशन अदालत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->