डबरा रेलवे स्टेशन पर सघन फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान चला
झांसी मंडल के डबरा रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में सघन फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने हेतु जागरूक करना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
अभियान का संचालन मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक एम.एल. मीणा एवं मुख्य टिकट निरीक्षक, झांसी स्टेशन अशोक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में किया गया। इस दौरान रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में व्यापक जांच की गई। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट पर यात्रा, निर्धारित सीमा से अधिक बिना बुक कराए गए सामान के परिवहन तथा रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने जैसे मामलों में कुल 249 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे ₹1,42,800 का राजस्व प्राप्त हुआ। इस विशेष अभियान में टिकट जांच स्टाफ के रूप में अनिल कुमार सिकरवार, विकास श्रीवास्तव, अजेंद्र कुमार, रामकेश मीणा एवं विनोद यादव की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।