नंद के आनंद भयो , जय कन्हैया लाल की भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर भवनों पर नाचे श्रद्धालु
ग्वालियर। सनवैली सिरोल रोड के बैक्वेट हाल में गत 8 जून से चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास श्री दाऊदयाल जी महाराज वृन्दावन धाम ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है अधर्म बढता है तब तब भगवान अवतार लेकर लीला करते है।
सनवैली के बैक्वेट हाल में आज दाऊदयाल महाराज की कथा के चैथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म धमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे बैक्वेट हाल को गुब्बारे फूलों तथा विशेष विद्युत सजावट से सजाया गया। इस अवसर पर कृष्ण जन्म पर सभी सनवैली निवासी मौजूद थे। वहीं सभी ने भजनों पर नृत्य कर भगवान के आगमन पर खुशी जताई। वहीं आतिशबाजी चलाकर भगवान के आगमन को और सुखद मनाया।
इस मौके पर कथा व्यास दाऊदयाल जी महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत की कथा श्रवण मात्र से ही लोगों के कष्ट मिटते है। वहीं लोगों को मन में शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा जीवन में लोगों के पापों को हर लेती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कोई पुस्तक या पोथी नहीं है वह तो साक्षात भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित एक ग्रंथ है। ज्ञातव्य है कि सन वैली के बैंक्वेट हाल में रहने वाले श्री नवीन गुप्ता ने अपनी माताजी श्रीमती कृष्णा गुप्ता के नाम से करवाई जा रही है। श्रीमद भागवत कथा 14 जून तक दोपहर दो बजे से 5 बजे तक चल रही है। 15 जून को हवन के उपरांत प्रसादी भंडारा का आयोजन होगा।