राम-कृष्ण के जन्मोत्सव में खूब नाचे श्रद्धालु -जय रामेश्वर मंदिर पर भागवत कथा में हुआ आयोजन

ग्वालियर। पुरानी छावनी के समीप जय रामेश्वर मंदिर पर आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन गुरूवार को भगवान श्रीकृ ष्ण एवं श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इससे पूर्व हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जन्मोत्सव के लिए पांडाल को रंगबिरंगे गुब्वारों से सजाया गया। इस मौके पर भगवान की सुंदर झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु आनंदित हो गए।
 श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए पं सुरेश शास्त्री ने कहा कि 

जब भी धरा पर अनाचार बढ़ जाता है,तो उससे मुक्ति दिलाने भगवान अवतार लेते हैं। भगवान राम ने त्रेतायुग एवं श्रीकृष्ण ने द्वापुरयुग में अवतार लेकर प्रथ्वी को अनाचारियों से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि जिन्हें भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनने का अवसर मिलता है। उनके बच्चे कभी बीमार नहीं होते। इस कथा को सुनने से बांझ माता की भी गोद भर जाती है लेकिन हम यूरिया डालकर धरती माता को बांझ करने में लगे हुए हैं । यदि हम गौ पालन करें और अपने खेत में गाय के गोबर की खाद दें तो धरती फिर से खिल उठेगी और उसमें यूरिया डालने की जरूरत नहीं होगी।
मंदिरों की पूजा पद्धति में आए परिवर्तन को लेकर उन्होंने कहा कि मंदिर में आजकल शंख झालर की बजाय डीजे और मोटर से संचालित ध्वनि बजाई जा रही है। मंदिरों में इलेक्ट्रिक आरती नहीं होनी चाहिए संगीत रिदम में हो तभी शांति देता है। इस मौके पर साडा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया,मुन्नालाल गोयल, मुनेन्द्र कुशवाह कथा यजमान सरोज प्रेम पचौरी, सचिन पचौरी,भूपेंद्र शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->