सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के 25 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित


मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल नेतृत्व तथा वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, झांसी मंडल द्वारा कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से "वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (सम.) पुरस्कार" सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 25 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित कर्मचारियों का चयन उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता, नवाचार, समयबद्ध अनुरक्षण तथा रेल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर किया गया। सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र के साथ ₹1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह पहल विभाग में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग भारतीय रेल के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन की रीढ़ है। विभाग के कर्मचारी दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रेल सेवाओं की सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं। ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित करना उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (सम.) नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (ब्रांच लाइन) सुश्री रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (मेन लाइन) राजकुमार तथा सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (ब्रांच लाइन) रामजीत सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->