ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने गुरूवार को सीईओ नरोत्तम भार्गव के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता कार्यपालन यंत्री शाखा, लेखा शाखा, आरएडी सेक्शन, स्थापना शाखा, प्लानिंग शाखा, विधि विभाग, भू अर्जन संपदा शाखा, प्लॉट शाखा, रिकॉर्ड शाखा, स्टोर शाखा, वाहन साखा देखने पहुंचे और संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी ली। अधिकारियों से उन्होंने स्वच्छता अपने ऑफिस में बनाये रखने के निर्देश दिए। श्री गुप्ता ने अधिकारियों के कमरे में व्हाइट वास कराये जाने, पुराने पड़े कबाडा एवं कंडम गाड़ियों को पीडब्ल्यूडी के माध्यम से ऑक्शन कराये जाने के निर्देश दिये। जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को वह सुबह 11 बजे से जीडीए ऑफिस मे जनसुनवाई भी करेंगे।