गायत्री प्रज्ञा पीठ पर तुलसी के पौधे वितरित कर मनाया पर्यावरण दिवस
*शिविर में आ रहे बच्चों को पर्यावरण बचाने एवं उन्हें संजोय रखना सिखाया*
*गायत्री प्रज्ञा पीठ में पधारे सभी अतिथियों ने सभी बच्चों को एवं स्वयं ने पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प*

ग्वालियर शुक्रवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ पर पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम प्रज्ञा पीठ पर 45 दिवसीय चल रहे निशुल्क शिविर के बच्चे एवं अनाथालय से आए बच्चों के साथ सभी ने गायत्री माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गायत्री मंत्र का जाप किया, कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए 70 बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता मैं भाग लिया जिसमें प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय विनर को लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, दीपिका मित्तल, लता उपाध्याय द्वारा पुरस्कृत किया एवं अनाथालय से आए बच्चों को उपहार दिए गए जिस प्रकार बच्चे बहुत खुश हुए,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वंदना भूपेंद्र प्रेमी को गायत्री प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी शिववीरसिंह चौहान, गोपी लाल साहू,संतोष सिंह,डॉक्टर आरती, कमला गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, सोनम, सुमन, आदि ने मुख्य अतिथि को तुलसी का पौधा भैंटकर पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर खत्री एवं आभार राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि वंदना भूपेंद्र प्रेमी, प्रज्ञा पीठ के शिव वीर सिंह चौहान, एवं लायंस क्लब क्वीन की नीतू अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी महानुभाव एवं बच्चों को पर्यावरण बचाने एवं सहज के रखने के लिए कहा कि पर्यावरण अगर सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं मीडिया प्रभारी राजू पंडित