नन्हे हाथों को मिले कला के पंख: महिला जैन मिलन का आठ दिवसीय निशुल्क 'सीखो-सिखाओ' शिविर शुरू
ग्वालियर, । महिला जैन मिलन फालका बाजार द्वारा फालका बाजार स्थित हनुमान मंदिर हनुमान नगर में गरीब बच्चों के लिए 5 जून से 13 जून तक आठ दिवसीय निशुल्क 'सीखो-सिखाओ' शिविर आयोजित किया गया। इस अनूठे शिविर में मेहंदी और ड्राइंग की आर्टिस्ट गीतांजलि बाथम ने बच्चों को अपनी कला की जादुई बारीकियां सिखाईं। वहीं, क्राफ्ट आर्टिस्ट वंदना जैन ने वेस्ट मटेरियल और पेपर से बच्चों को सुंदर कलाकृतियां बनाना सिखाकर उनकी रचनात्मकता को नए पंख दिए।इन नन्हे कलाकारों के उत्साह को बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा निशुल्क ड्राइंग कलर्स और स्टेशनरी बांटी गई। साथ ही शाखा की अध्यक्ष दीपा जैन और मंत्री सोनल जैन के द्वारा बच्चों को ठंडा पेयजल वितरित किया गया। इस पुनीत व सराहनीय कार्य में शाखा की संस्थापिका निर्मला जी, मीना मिढ्ढा जी और शशि बत्रा जी का विशेष सहयोग व योगदान रहा मीडिया प्रभारी राजू पंडित।