एक कुशल, प्रेरित एवं समर्पित कार्यबल ही किसी संस्था की सफलता का आधार होता हैः विनय सूर्या

ग्वालियर। सूर्या रोशनी लिमिटेड द्वारा अपने उत्पादों एवं विनिर्माण प्रक्रियाओं में पर्यावरण-अनुकूल परिवर्तन अपनाकर कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी लाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करना ही सूर्या रोशनी को देश की अन्य कंपनियों से विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। उक्त उदगार सूर्या रोशनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय सूर्या व्यक्त दिये। उन्होंने कहा कि एक कुशल, प्रेरित एवं समर्पित कार्यबल ही किसी संस्था की सफलता का आधार होता है इसमे सूर्या रोशनी ने कुशल कार्यबल के साथ ही अपनी सफलता की सीढ़ियां चढ़ी है। 
उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। सूर्या रोशनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वर्षा जल संचयन पिटों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए किसानों को जैविक एवं उन्नत बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से तकनीकी कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ग्रामीण युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई तथा विभिन्न प्रकार के उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। साथ ही उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार एवं ग्राहकों तक पहुँचाने में भी सहयोग दिया जाता है।
प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार हेतु देशभर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना भी सूर्या रोशनी लिमिटेड की सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऊर्जा संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंपनी अपने विभिन्न परिसरों में सौर ऊर्जा प्रणालियाँ स्थापित कर रही है, जिससे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सके तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिले।
सूर्या रोशनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय सूर्या के अनुसार किसी भी कॉर्पोरेट संस्थान की वास्तविक सफलता केवल उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि एक कुशल, प्रेरित एवं समर्पित कार्यबल भी उसकी सफलता का आधार होता है। इसी दृष्टिकोण से कंपनी कर्मचारियों के विकास एवं कल्याण के लिए समय-समय पर अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है तथा प्रभावी मानव संसाधन नीतियों के माध्यम से उनकी सहभागिता सुनिश्चित करती है। कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी एवं सतत विकास की संस्कृति ही संस्थान को वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करती है। इस प्रकार, सूर्या रोशनी लिमिटेड पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक विकास, ऊर्जा संरक्षण एवं मानव संसाधन विकास के माध्यम से सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->