पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: अपर आयुक्त राव

ग्वालियर। रामकृष्ण मिशन आश्रम एवं गोल्डन इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 5 जून तक गोविंदपुरी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में आयोजित "समर फेस्टिवल-2026" का समापन समारोह संपन्न हुआ। एक माह से अधिक समय तक चले इस शिविर में बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रातः 6 बजे आयोजित मिनी मैराथन में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैराथन का शुभारंभ रामकृष्ण मिशन आश्रम मंदिर के मुख्य द्वार से हुआ तथा यह विवेकानंद चौराहा, परशुराम चौराहा एवं यूनिवर्सिटी रोड होते हुए रामकृष्ण मिशन स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में अध्यक्ष ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अशोक सिंह जादौन, आईएएस अपर आयुक्त नगर निगम टी. प्रतीक राव, कमांडिंग ऑफिसर दीपक सिंह भदौरिया, सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम स्वामी कृष्णामृतानंद ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->