ग्वालियर। एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 14 के पार्षद विनोद यादव 'माटू भैया' के नेतृत्व में नूरगंज गुरुद्वारे के पास हरदीप सरदार वाली गली में नई सीसी रोड का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस कार्य के लिए 15 लाख रुपये की मौलिक निधि स्वीकृत की गई है। एमआईसी सदस्य एवं पार्षद विनोद यादव ने कहा कि वार्ड 14 में हर गली और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाना प्राथमिकता है और जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया, जिला महासचिव सुरेश प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, सेक्टर अध्यक्ष राकेश कुशवाह और विजय शाक्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।