8 आईपीएस के ट्रांसफर, अनु बेनीवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर
मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में शुक्रवार शाम को बड़ा फेरबदल किया है. भारतीय पुलिस सेवा में अनु बेनीवाल समेत आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. ये सभी आईपीएस साल 2022 बैच के हैं. तबादला सूची में ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बदले गए हैं. इनके अलावा मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के 66 अफसरों को भी इधर-उधर किया गया है.
तबादला किए गए IPS अफसरों की सूची:-
1. अनु बेनिवाल (भापुसे 2022): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-जबलपुर बनाया गया है.
2. ओमप्रकाश (भापुसे 2022): अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), लांजी, बालाघाट से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर नगरीय पुलिस बनाया गया है.
3. करणदीप (भापुसे 2022): अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बैहर, जिला-बालाघाट से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-उज्जैन बनाया गया है.
4. आयुष जाखड (भापुसे 2022): अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), करैरा, जिला-शिवपुरी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-जबलपुर बनाया गया है.
5. गौरव पाण्डेय (भापुसे 2022): अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), जिला-सिंगरौली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-सतना बनाया गया है.
6. मिनी शुक्ला (भापुसे 2022): अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), नरसिंहगढ़, जिला-राजगढ़ से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, भोपाल नगरीय पुलिस बनाया गया है.
7. राज कृष्णा (भापुसे 2022): अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सबलगढ़, जिला-मुरैना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू, इंदौर ग्रामीण बनाया गया है.
8. सुजावल जग्गा (भापुसे 2022): नगर पुलिस अधीक्षक, जिला-धार से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-ग्वालियर बनाया गया है.
राज्य पुलिस सेवा के 66 अफसरों के भी तबादले
मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा 5 जून 2026 को जारी एक अन्य बड़े आदेश के तहत राज्य पुलिस सेवा (SPS) के कुल 66 वरिष्ठ अधिकारियों (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप सेनानी स्तर) के भी तबादले किए गए हैं. इस सूची में कई जिलों के एएसपी, नगरीय पुलिस के एडिशनल डीसीपी और विसबल (SAF) वाहिनियों के उप सेनानी बदले गए हैं.