जब जब पृथ्वी पर अधर्म एवं अत्याचार बड़ा है, देवी माॅ ने अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया है :पूज्य संत राम भूषण दास जी महाराज

        मुरैना:- माँ आसमानी धाम औरैठी, रजौधा, पोरसा जिला मुरैना में चल रही संगीतमयी श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन बुधवार को कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण रहा। कथा व्यास आचार्य श्री महंत राम भूषण दास ( खनेता एवं वृन्दावन धाम) ने माॅ देवी शक्ति की महिमा का विस्तार से वर्णन किया और कथा में बड़ी तादाद में मौजूद श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। 
आचार्य जी ने बताया कि देवी शक्ति ही सृष्टि का मूल आधार है। उन्ही की कृपा से संसार का संचालन होता है। उन्होंने कहा कि माँ भगवती अपने भक्तों की रक्षा करती है और संकट मे उनके साथ खड़ी रहती है आचार्य ने यह भी बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ा है, देवी ने अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया है। 
कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, संयम और सेवा को अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि देवी उपासना से मनुष्य में करुणा, सहनशीलता और सदाचार का विकास होता है। आचार्य ने जोर दिया कि जो व्यक्ति माँ दुर्गा पर पूर्ण विश्वास रखता है, उसके जीवन में कभी निराशा नहीं आती। 
बुधवार की कथा में देवी सती के जन्म, दक्ष ,यज्ञ और माँ पार्वती के तप की कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। आचार्य ने श्रद्धालुओं को बताया कि सच्ची भक्ति और धैर्य से ही मां की कृपा होती है। उन्होंने कहा कि देवी अपने भक्तों की परीक्षा लेती है, लेकिन अंततः उनका कल्याण ही करती है। 
कथा के दूसरे दिन पंडाल माँ के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। सर्वप्रथम देवी देवी भागवत कथा की परीक्षित माता आसमानी जी का पूजन एवं प्रसादी चढ़कर महा आरती की देवी कथा के अंत में हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ युवा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया ] ने कथा आचार्य परम पूज्य संत महंत श्री राम भूषण दास जी महाराज का पुष्पमाला पहनकर अभिवादन कर आशीर्वाद लिया । एवं देवी भागवत कथा की आरती की इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कर समिति सदस्य अशोक जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता हमीर सिंह पटेल, रामवीर सिंह तोमर ,सुरेंद्र सिंह कक्का ,सहित 
 बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया और आरती में सहभागिता की।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->