निगम आयुक्त संघ प्रिय ने की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


ग्वालियर । निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बुधवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी द्वारा जो भी कार्य प्रगतिरत है उन्हे तय समय सीमा मे पूर्ण कराया जाये वहीं जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनके कार्य का पूर्ण अवलोकन कर उनकी पूर्णता रिपोर्ट जारी करें। इसके साथ ही गोले के मंदिर स्थित थीम पार्क के प्रवेश शुल्क को लेकर चल रहीं शिकायतों को लेकर जांच कमेटी बनाकर तीन दिन में जांच करने के निर्देश दिए। 
बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही सचिन तेंदुलकर रोड, मल्टी लेवल कार पार्किंग सहित विभिन्न परियोजना के ओएंडएम व निविदा प्रक्रिया की समीक्षा की गई।  स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने थीम पार्क के ओएंडएम की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेंडर द्वारा थीम पार्क के प्रवेश शुल्क को लेकर अनियमितता की जांच करें और इसके लिए बनाई गई कमेटी जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट पेश करें। वही निगमायुक्त ने सचिन तेंदुलकर रोड की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि रोड का निर्माण कार्य तेज गति से समय सीमा में पूर्ण करें और निर्माण के दौरान वह सभी प्रावधान करें जिससे आम लोगों को दिक्कत न हो। निगमायुक्त ने मल्टी लेवल कार पार्किंग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि डीवाटरिंग के लिए जो समय सारणी बनाई गई है उसके अनुसार कार्य को किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रगतिरत परियोजनाओं और उनके संचालन और प्रबंधन संबंधित प्रक्रिया में लापरवाही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। अंत मे निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी द्वारा जो भी शेष कार्य प्रगतिरत है उन्हे आपसी समन्वय से प्राथमिकता मे लेकर तय समय सीमा मे पूर्ण किया जाये। बैठक मे अधीक्षण यंत्री सुबोध खरे, आईटी एक्सपर्ट नागेन्द्र सक्सैना, सहायक यंत्री अनिल चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
57

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->